{"_id":"5985fce84f1c1b234c8b458d","slug":"171501953256-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार गाय व एक बछडे़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार गाय व एक बछडे़ की मौत
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया (चित्रकूट)।
गढ़चपा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार किसान के घर के बाहर गिर गया। इसकी चपेट में आकर चार गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे गढ़चपा गांव के किसान रामकुमार उपाध्याय पुत्र हुबलाल के घर के सामने बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। उससे वहां बंधी उसकी चार गायों और एक बछड़े की मौत हो गई। गाय के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। किसान ने बताया कि इन्हीं गायों के दूध के सहारे परिवार का पालन पोषण करता था।
ग्रामीण माहेश्वरी प्रसाद, लालमन, अशोक व असावरदीन आदि ने बताया कि घटना की जानकारी फोन पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों को दी। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। मात्र हल्का लेखपाल राजकरन ही घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि अभी भी गांव के दीन दयाल पुत्र कल्लू व राजेंद्र पांडेय पुत्र राजकरन के घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार जर्जर हो गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
करंट से पांच मवेशियों की मौत
बिजली अधिकारियों के न पहुंचने से आक्रोश