{"_id":"59416ec44f1c1b9a6b8b4724","slug":"161497460420-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट का होगा योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट का होगा योग दिवस
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 मिनट का होगा योग दिवस
:- डीएम ने कार्यक्रम की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकंात द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ योगा दिवस मनानेे हेतु बैठक ली। उन्होंने बताया कि 21 जून को होने वाले योगा दिवस जनपद, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय में मनाया जाएगा। तथा चित्रकूट में तहसील कर्वी व विकास खंड चित्रकूट धाम कर्वी का योग दिवस चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में मनाया जाएगा। कॉलेज में प्रात: पांच बजे से लोगों का आना जाना शुरू होगा। छह बजे तक उपस्थिति होगी। सात बजे से योगा कार्यक्रम शुरू होकर पौने आठ पर समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में अधिकारियों ,कर्मचारियों को भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा व्यापार मंडल, स्वयं सेवी संस्थाएं, रेडक्रास सोसाइटी को भी बुलाने की आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों, तहसीलों,ब्लॉकों आदि की साफ सफाई कराई जाए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान कार्यक्रम स्थल पर लगभग तीन या चार पानी के टैंकर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था अधिशासी अभियंता विद्युत की व्यवस्था करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराने के आदेश जारी किए हैं। जिन विभागों के अधिकारियों को कार्य सौपें गए हैं वे कार्यक्रम के एक दिन पूर्व अपनी-अपनी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, मऊ, मानिकपुर,राजापुर,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता,जल निगम,जल संस्थान, विद्युत, पीडब्लूडी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।