फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   व्यापरियों ने सिक्के की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

व्यापरियों ने सिक्के की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
व्यापरियों ने सिक्के की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिक्कों के लेनदेन को लेकर संघर्ष जारी
विज्ञापन

-व्यापरियों ने सिक्के की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
:- बैंक मैनजरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। इन दिनों बाजार में दस एक व दो के सिक्के के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगे हैं। इसके लिए ज्यादातर लोगों ने बैंक के अधिकारियों को दोषी माना है। सोमवार को व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार में सिक्कों के न चलने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बैंकों में दस के सिक्के जमा नहीं किए जा रहे हैं। जिससे व्यापारियों के पास सिक्के अधिक हो गए हैं। आए दिन अफवाह उड़ाई जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को डीएम को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि बैंकों को सिक्के जमा करने के निर्देश जारी किया जाए। सिक्के जमा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, इमरान, रमेश कुमार, गोलू आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि सिक्के न लेने पर बैंक मैनेजर का वीडियों भी बनाया गया है। जिसको अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। सिक्के न लेने पर ग्राहकों की दुकानदारों से मारपीट तक हो रही है। इस स्थिति पर रोक लगाई जाए। सिक्कों का प्रचलन बंद होने की अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई हो। इस मौके पर रामबाबू गुप्ता, शेषू गुप्ता, हरीनारायण व पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--इनसेट
सिक्के न जमा करने पर दी तहरीर
चित्रकूट। राघव पुत्र अम्बिका प्रसाद ने निवासी स्टेशन रोड ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 13 जून को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में पांच हजार रुपये जमा कराने के लिए गया था। जिसमें दस व पांच के सिक्के भी थे जिसको कैशियर ने जमा करने से मना कर दिया। बैंक मैनेजर ने कहा कि किसी भी तरह के सिक्के जमा नहीं किए जाएंगे। इस मामले में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed