फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   16-hour power outage; people distressed by heat and humidity.

Chitrakoot News: 16 घंटे बिजली गुल, लोग गर्मी और उमस से बेहाल

Sat, 04 Jul 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 04 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
16-hour power outage; people distressed by heat and humidity.
मानिकपुर। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बिजली संकट के कारण पेयजल व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन




बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बंद हो गई थी। पूरी रात बिजली नहीं आई, जिससे लोग गर्मी के बीच जागने को मजबूर रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कस्बे में कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, पाठा क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में देर तक अंधेरा छाया रहा। बताया गया कि बिजली गिरने से सरैया फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन




बिजली गुल रहने से घरों की पानी की टंकियां खाली हो गईं। लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी उठानी पड़ी। रातभर छोटे बच्चे उमस और गर्मी से बिलखते रहे। सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी बिना बिजली और पानी के दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका आरोप था कि शिकायत के दौरान विभागीय अधिकारियों के फोन भी नहीं उठे। वहीं, उपजिलाधिकारी जसीम ने पूरी रात आमजन के फोन रिसीव कर स्थिति की जानकारी दी और लोगों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed