फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Road blocked; children and villagers facing difficulties.

Chitrakoot News: रास्ता अवरुद्ध, बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी

Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Road blocked; children and villagers facing difficulties.
चित्रकूट। कर्वी तहसील के सिकरिया गांव में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अवरोध हटवाने की मांग की है। सोना देवी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने बरसात का पानी रोक दिया है। इससे अहिरनपुरवा की ओर जाने वाला रास्ता कीचड़ से भर गया है। रास्ते में झाड़ियां डालकर आवागमन बंद कर दिया गया है। स्कूली बच्चों को कीचड़ से गुजरना पड़ता है और उन्हें गाली-गलौज व मारपीट की धमकी मिलती है। महिलाओं ने प्रशासन से राजस्व टीम और पुलिस बल भेजकर तत्काल रास्ता खुलवाने की मांग की है। इस मौके पर देवकुमारी, बच्ची, उषा देवी और लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed