फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   155 crore sanctioned plans

155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Tue, 24 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 24 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
155 crore sanctioned plans
‌‌‌‌‌‌ज‌िला योजना की बैठक में शा‌म‌िल श‌िवपाल। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व अभाव, सहायता पुनर्वास, लोकसेवा प्रबंधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई जिसमें चालू वित्तीय वर्ष के लिए 155 करोड़ से अधिक की योजनाएं महज एक घंटे में पास हो गईं। मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जहां भी अग्निकांड की घटना हो वहां तत्काल जाकर  पीड़ितों को खाने के बर्तन, कपड़े, खाद्य सामग्री आदि की व्यवस्था मुहैया कराई जाए। इस दौरान सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा बताया गया है कि जनपद में सड़कों का निर्माण बहुत ही धीमी गति से करने के साथ ही निर्माण सामग्री भी घटिया लगाई जा रही है। मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि जिन सड़कों के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है उसमें तेजी लाकर तत्काल कार्य पूरा कराये जाएं और बनाई गई सड़कों की गुणवता की जांच कमेटी गठित करके कराई जाए। यदि गुणवत्ता की कमी पायी जाये तो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करें और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रर्वाई करें।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में पेयजल व सूखा से प्रभावित व्यक्तियों की भूख प्यास से मृत्यु नहीं होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में इतना विकास किया है उसी के तौर पर 2017 में अपनी सरकार दोबारा बनाएगी। बताया कि पार्टी को किसी अन्य पार्टी का समर्थन लेनी की जरूरत नहीं होगी। जिलाधिकारी मोनिका रानी बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-2017 का जनपद का प्रस्तावित परिव्यय 15572.00 लाख रुपये है जिसमें जनपद में भीषण पेयजल की समस्या को देखते हुए पेयजल को देखते हुए 1221.71 लाख रुपये प्रस्तावित है। डीएम ने कहा कि जो भी  निर्देश दिये गए हैं उनका  शत प्रतिशत पालन अधिकारियों से कराया जाएगा। जिला योजना समिति की बैठक में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी,एडीएम हवलदार सिंह, सीडीओ ए दिनेश कुमार, डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी, शिवशंकर यादव, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, अनिल प्रधान,सिद्धार्थ पांडेय, रज्जन यादव, वीर सिंह पटेल, नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed