{"_id":"696bceed5ff3d174b00fb75c","slug":"15-lakh-rupees-went-down-the-drain-the-only-bypass-wound-is-fresh-again-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125878-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 15 लाख रुपये गए पानी में, इकलौते बाईपास जख्म फिर से हरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 15 लाख रुपये गए पानी में, इकलौते बाईपास जख्म फिर से हरे
Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-16- परिचय- बाई पास मार्ग में जनसेवा कॉलेज के हास्टल के पास सड़क में गडढा। संवाद
चित्रकूट। जर्जर बाईपास की तीन महीने पहले ही मरम्मत कराई गई थी लेकिन अब फिर से सड़क के जख्म हरे हो गए हैं। जगह-जगह डामरीकृत सड़क उखड़ चुकी है और सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिससे दो किमी की यात्रा में लगने वाला समय बढ़ गया है। पहले जहां यह सफर पांच से सात मिनट में पूरा हो जाता था, वहीं अब 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। इकलौते बाईपास पर रेलवे पुल और जनसेवा कॉलेज के मोड़ तक गड्ढे ही गड्ढे हैं।
दीपावली मेले के दौरान भैरोपागा से लेकर शंकर बाजार की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग की लगभग 15 लाख रुपये से मरम्मत कराई गई। नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग दो किमी की सड़क बनाई गई थी। स्थानीय प्रवीण कुमार सिंह व राहुल पांडेय ने बताया कि मरम्मत के दौरान ही मानक की अनदेखी करने पर विरोध किया गया लेकिन निर्माण कराने वालों ने भरोसा दिया था कि अभी एक लेयर इस सड़क पर और पड़ेगी तो यह मजबूत हो जाएगी।
इसके बाद कोई दूसरी लेयर नहीं डाली गई। पहले से ही सड़क की गुणवत्ता सही नहीं रही। इसलिए तीन माह में ही यह उखड़ने लगी है। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों पर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ लालजी यादव ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत का काम कराया गया है। सड़क यदि टूट रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोबारा से मरम्मत होगी।