फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   चितरागोकुलपुर गांव में डीएम ने लगाई चौपाल

चितरागोकुलपुर गांव में डीएम ने लगाई चौपाल

Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
चितरागोकुलपुर गांव में डीएम ने लगाई चौपाल
चितरागोकुलपुर गांव में डीएम ने लगाई चौपाल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सदर ब्लाक के चितरागोकुलपुर गांव में चौपाल लगाकर डीएम ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। कहा बिजली कनेक्शन व पशुओं के टीकाकरण में यदि कोई कर्मचारी रुपये की मांग करे तो इसकी शिकायत सीधे जिलाधिकारी से करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। शिक्षा व गांव के विकास कार्यों में कतई हीलाहवाली न की जाए। सर्दियों में गरीबों को बचाने के लिए अलाव जलवाकर कंबल का वितरण किया जाए।
शनिवार मुख्यालय से सटे चितरागोकुलपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से विकास कार्यों व समस्याओं की जानकारी लेने के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को भेजकर गांव में विकास कार्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस गांव में पशु टीकाकरण की समस्या व विद्युत कनेक्शन में पैसा वसूलने की शिकायत मिली है। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जिन-जिन लोगों से सौभाग्य योजना के कनेक्शन में पैसा लिया गया है उनके बयान दर्ज कर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्यवाही की जाय। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि रविवार से तीन दिन यहां पर पशुओं को टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की योजनाएं संचालित है वह सभी नि:शुल्क हैं अगर आप पात्र लाभार्थी हैं तो उसका लाभ मिलेगा किसी भी व्यक्ति को रुपया न दें।
विज्ञापन

उन्होंने सचिव व प्रधान को निर्देश दिए कि नाली, खड़ंजा के साथ-साथ स्कूलों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दें । पेयजल पर इस गांव को सीतापुर से पाइप पेय जल योजना की व्यवस्था करायी जायेगी। खाद्यान्न वितरण पर कहा कि जिन लोगों के ई-पास मशीन पर अंगूठा नही लग रहे हैं उन्हें 25 तारीख के बाद प्राक्सी खुलेगी उसमें आधार कार्ड, पहिचान पत्र लेकर जाएंगे खाद्यान्न उपलब्ध होगा। इसके अलावा आंखों से वितरण की मशीन की भी व्यवस्था करायी जा रही है। इसके बाद जिलाधिकारी ने दस असहाय गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किया व ई-पास मशीन से दो लाभार्थियों को खाद्यान भी वितरित कराया। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह, सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह, पीडी अनय कुमार, डीडीओ आरके त्रिपाठी, एसडीएम सुभाष चन्द्र, बीडीओ कुलदीप सिंह, सचिव रामशरण राही, ग्राम प्रधान सुक्खी देवी सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed