{"_id":"5b2008c24f1c1bf46e8b76cf","slug":"131528826050-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुबकी लगाने धर्मनगरी में जुटे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुबकी लगाने धर्मनगरी में जुटे हजारों श्रद्धालु
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुबकी लगाने धर्मनगरी में जुटे हजारों श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुधवार को मलमास माह की अमावस्या की तैयारी के एक दिन पहले मंगलवार से ही हजारों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचने लगे हैं। रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड पर भीड़ देखी जा रही है। पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओें के आने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए यूपी व एमपी प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
कामदगिरी की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालु ट्रेन, व अन्य वाहनों व पैदल यात्रा कर धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। अमावस्या की तैयारी के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने अधिकारियों की बैठक लेकर जल संस्थान, जल निगम, नगर पालिका, बिजली विभाग को मेला की व्यवस्था का आदेश दिया था। इसके साथ ही मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की है। मेला 13 से लेकर 15 जून तक चलेगा। पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने मेला की व्यवस्था के लिए धर्मनगरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल भी मेला क्षेत्र में तैनात हैं।
विज्ञापन