फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   122 crore 51 lakh dues on electricity consumers

एक लाख 23 हजार 293 उपभोक्ताओं पर 122 करोड़ 51 लाख का बकाया

Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
122 crore 51 lakh dues on electricity consumers
चित्रकूट। जिले में विद्युत शुल्क 122 करोड़ 51 लाख के राजस्व की वसूली में तेजी लाने के लिए शासन ने विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक बार फिर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इससे जिले के बकायादार उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट के साथ .साथ बकाया राशि को किश्तों में जमा करने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड चित्रकूट के अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने घरेलू किसानों व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए 21 अक्तूबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। इस योजना का लाभ बकायेदार उपभोक्ता 30 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में घरेलु विधा के एक लाख 13 हजार 575 उपभोक्ताओं पर 84 करोड़ 11 लाख, वाणिज्यिक विधा के 1723 उपभोक्ताओ पर 8 करोड़ 28 लाख रुपये , निजी नलकूप के 7995 उपभोक्ताओं पर 30 करोड़ दस लाख रुपये का बकाया है। इस प्रकार जिले के कुल एक लाख 23 हजार 293 उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 122 करोड़ 51 लाख का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed