फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1207 children will be vaccinated in the measles-rubella vaccination campaign.

Chitrakoot News: खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान में 1207 बच्चों को लगेगा टीका

Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
1207 children will be vaccinated in the measles-rubella vaccination campaign.
चित्रकूट। मीजल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस अभियान में पांच से 10 वर्ष आयु वर्ग के 1207 बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय नयाबाजार कर्वी में अभियान का उद्घाटन बीएसए बीके शर्मा और एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. जीआर रतमेले ने संयुक्त रूप से किया। एसीएमओ रतमेले ने बताया कि मीजल्स (खसरा) एक अत्यधिक संक्रामक रोग है, जबकि रूबेला, जिसे जर्मन मीजल्स भी कहा जाता है, बच्चों और वयस्कों दोनों को प्रभावित कर सकता है। रूबेला संक्रमण से गर्भपात, जन्मजात विकलांगता, मृतप्रसव और मानसिक विकास में अवरोध जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नवजात शिशुओं की आंखों में भी विकार आ सकते हैं। यह टीका बच्चों को इन गंभीर संक्रमणों से बचाता है, जो उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान में सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसों में 1207 बच्चों को एमआर वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भूपेंद्र द्विवेदी ने जनपद के अभिभावकों से अपील की है कि वे टीकाकरण अभियान के बारे में अपने आसपास के लोगों, पड़ोसियों और दोस्तों को व्यक्तिगत रूप से अवगत कराएं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपने 05 से 10 वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका लगवाने में सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि जनपद को मीजिल्स रूबेला से होने वाली किसी भी प्रकार की बीमारी से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed