फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   थमा चुनावी शोर सबने लगाया जोर

थमा चुनावी शोर सबने लगाया जोर

Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
थमा चुनावी शोर सबने लगाया जोर

विज्ञापन
चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव के लिए 15 दिनों से चल रहा चुनावी शोर सोमवार की शाम को थम गया। मुख्यालय समेत राजापुर व मानिकपुर में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने सारा जोर लगाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। आज मंगलवार को इन स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिसके लिए विभाग ने जरूरी वाहनों को अधिकृत कर लिया है।
निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत के चेयरमैन व सभासदों के लिए बीते माह के अंतिम सप्ताह से चल रहा चुनावी शोर पूरी तरह थम गया है। अब सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक घर मोहल्ले में बैठकर मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की जुगत लगा रहे हैं। पोलिंग एजेंट के अलावा कई लोगाें को जिम्मेदारी बांटी गई है कि सुबह से ही किस तरह कहां के मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाना है। इसी दिन शादी विवाह ज्यादा होने से भी कार्यकर्ता कम पड़ रहे हैं। जिससे सभी प्रत्याशी चिंतित भी हैं कि कहीं मतदान प्रतिशत कम न हो जाए। कई प्रत्याशियों के घर व रिश्तेदारों के घर शादी 22 नंवबर को ही है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहन अधिग्रहीत हो चुके हैं। सभी पार्टी का बस्ता तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, आदर्श इंटर कालेज मानिकपुर व तुलसी इंटर कालेज राजापुर से पोलिंग पार्टी बूथों की ओर रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थमा चुनावी शोर सबने लगाया जोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed