फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   11,000-volt line over the roof; panic among 20 households.

Chitrakoot News: छत के ऊपर 11 हजार वोल्ट की लाइन, 20 घरों में दहशत

Fri, 02 Oct 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 02 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
11,000-volt line over the roof; panic among 20 households.
02 सीकेटीपी-10-घर की छत से जुड़ा खड़ा हाइटेंशन लाइन का पोल। संवाद
चित्रकूट। छत पर 11 हजार वोल्ट की लाइन निकलने से चितरा गोकुलपुर वार्ड के 20 परिवारों में दहशत है। यहां हाईटेंशन लाइन घरों की छत से चंद फीट ऊपर से गुजर रही है। लोग छत पर झुककर निकलते हैं, बारिश-आंधी में छत पर जाना बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है, कभी तार टूटा तो बड़ा हादसा तय है। शिकायत कई बार की, लेकिन लाइन आज तक नहीं हटी। हाल ही में पहाड़ी में हाईटेंशन लाइन गिरने से 19 लोग झुलस गए थे, फिर भी सबक नहीं लिया गया। लोगों का कहना है कि खतरा सिर्फ छत के ऊपर नहीं। यहां एक घर के अंदर ही बिजली का पोल गड़ा है।
विज्ञापन

मकान मालिक भैयालाल ने बताया कि खाली प्लॉट में विभाग ने पोल गाड़ दिया था। मकान बनाने से पहले आपत्ति की, पर पोल नहीं हटा। अब बारिश में पूरे घर में करंट उतरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले लोग-छत पर जाना बंद कर दिया
घर के ऊपर से निकली लाइन छत के बेहद करीब है। डर से छत पर जाना बंद कर दिया है। कई बार विभाग से कहा, सुनवाई नहीं हुई। - मिथिलेश।
बारिश-हवा में तार आपस में टकराते हैं तो लगता है कहीं घर पर न गिर जाएं। अधिकारियों से शिकायत की, समाधान नहीं हुआ। - रामबरन

वर्जन
चितरा गोकुलपुर से हाईटेंशन लाइन निकली है, इसकी जानकारी नहीं है। मैं दिखवाया जाएगा।
- आरके यादव, अधीक्षण अभियंता, विद्युत

02 सीकेटीपी-10-घर की छत से जुड़ा खड़ा हाइटेंशन लाइन का पोल। संवाद

02 सीकेटीपी-10-घर की छत से जुड़ा खड़ा हाइटेंशन लाइन का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed