{"_id":"616c660a18aa131d3719bf55","slug":"youth-injured-due-to-bullet-fired-during-dance-chandauli-news-vns6177468141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाच के दौरान चली गोली लगने से युवक घायल, ट्रामा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाच के दौरान चली गोली लगने से युवक घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कैमूर जिले के भगवानपुर थानांतर्गत राधाखांड़ गांव में शनिवार की रात नाच देखने के दौरान दो गांवों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चली गोली की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके छाती व पेट के बीच में लगी है। गोली चलने के बाद वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में मौजूद लोग घायल युवक को भभुआ सदर अस्पताल लाए जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव का विष्णु कुमार (25) बताया गया है।
शनिवार की रात दशहरा के समापन के मौके पर नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। कसेर गांव का युवक भी कार्यक्रम देखने के लिए अपने मित्र के साथ गया था। सरैया गांव का एक युवक भी नाच देखने पहुंचे थे। बताया जाता है कि दोनों युवक दोस्त थे लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच नाच देखने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान सरैया गांव के युवक ने कट्टे से अपने दोस्त को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। कछ समय के लिए लोगों को पता ही नहीं चला की गोली कहां से चली है लेकिन कुछ ही देर बाद गोली लगने का पता चला। आसपास के लोगों ने गोली लगने वाले युवक की पहचान कर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले गए। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष मो. मुशीर आलम ने बताया कि दोनों युवक एक ही समुदाय के हैं। वह दोनों आपस में दोस्त थे। लेकिन गोली कैसे क्यों चली, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गोली लगने वाले युवक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वैसे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।