फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies in accident while returning from maternal grandparents' home; wedding was scheduled for November.

Chandauli News: ननिहाल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, नवंबर में थी शादी

Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident while returning from maternal grandparents' home; wedding was scheduled for November.
शुभम सिंह,  फाइलफोटो
कमालपुर। ननिहाल में नानी के त्रयोदश संस्कार की तैयारियों में शामिल होकर बहन को साथ लेकर घर लौट रहे युवक की सोमवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर नौरंगाबाद गांव के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में कादिराबाद निवासी शुभम सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में शुभम की बहन नेहा सिंह (30) समेत दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। शुभम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी। कादिराबाद गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र शुभम सिंह सोमवार को अपनी बहन नेहा सिंह के साथ बरहनी विकास खंड के जेवरियाबाद स्थित ननिहाल गए थे। मंगलवार को शुभम की नानी के त्रयोदश संस्कार का कार्यक्रम होना था। इसी सिलसिले में वह बहन के साथ ननिहाल गए थे। सोमवार शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर नौरंगाबाद गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक धानापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी श्रीप्रकाश के पुत्र अभिषेक कुमार (26) चला रहे थे।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि शुभम बाइक से सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। बताया गया कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे में शुभम के साथ बाइक पर बैठी उनकी बहन नेहा सिंह का दाहिना पैर टूट गया। वहीं दूसरी बाइक सवार अभिषेक कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को कमालपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नेहा और अभिषेक का उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed