फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies due to drowning in Karmanasha river

कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत

Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Karmanasha river
कंदवा। क्षेत्र के ककरैत के पास रविवार की देर शाम कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। ककरैत गांव निवासी लालता निषाद के पुत्री सुनीता की शादी मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बरेजी गांव के टुनटुन चौधरी से हुई थी। करीब पांच वर्ष पूर्व सुनीता की मौत हो गई।उसके बाद उसका पति टुनटुन (35) अपने पुत्र रामबाबू 10 वर्ष के साथ अधिकतर अपने ससुराल ककरैत में ही रहता था। रविवार की शाम वह कर्मनाशा नदी पार कर छठ व्रत करने वाली महिलाओं के साथ नदी के उस पार गया था। पूजा के बाद सभी लोग लौटने लगे तो वह शौच कर नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसे मिर्गी आ गई। इससे वह पानी में गिर कर छटपटाने लगा। जब तक लोगों की नजर पड़ती और लोग उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही ससुराल में कोहराम मच गया। सूचना पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed