फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies after falling from train, youth was coming from Allahabad to Zamania

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, इलाहाबाद से जमानिया आ रहा था युवक

Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train, youth was coming from Allahabad to Zamania
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आगे सरेसर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात विभूति एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त धीना थाना के सिसौड़ा कलां गांव निवासी आशीष चौरसिया (18) के रुप में की गई। शुक्रवार की शाम जब युवक की लाश पीएम के बाद घर पहुंची, तोकोहराम मच गया। मृत युवक प्रयागराज रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

मृत युवक सिसौड़ा कला निवासी सुशील चौरसिया का पुत्र था। वह घर आने के लिए विभूति एक्सप्रेस में सवार हुआ। युवक जमनियां स्टेशन पर उतरता, पिता सुशील उसे लेने के लिए जमानिया स्टेशन पहुंचे। लेकिन आशीष ट्रेन से नहीं उतरा। पिता के पूछने पर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सरेसर के पास एक युवक की लाश मिली है, जो चलती ट्रेन से गिर गया था। सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त पुत्र आशीष के रूप में की। शव देख परिवार के सदस्यों पर पहाड़ टूट पड़ा। बताते चले आशीष अपने भाई मनीष के साथ प्रयागराज रहकर तैयारी कर रहा था। सुशील चौरसिया को एक पुत्री प्रियंका के साथ दो पुत्र मनीष व आशीष थे। आशीष अपनी बहन प्रियंका के पास कोलकाता दुर्गापूजा देखने के लिए जाने वाला था। इसी कारण से वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed