फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young Star Ghazipur team defeated Target Sports

Chandauli News: यंग स्टार गाजीपुर की टीम ने टारगेट स्पोर्ट्स को हराया

Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Young Star Ghazipur team defeated Target Sports
दुलहीपुर। एक स्थानीय स्कूल के खेल मैदान पर चल रहे जूनियर पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यंग स्टार गाजीपुर और टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय के बीच मुकाबला हुआ। रोचक मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय को तीन विकेट से हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच विशाल को चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय की टीम ने 18 ओवर में 137 रन बनाया। टीम की ओर से ऋषि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। रूद्र ने 20 और चंदन ने 19 रन का योगदान दिया। यंग स्टार गाजीपुर की ओर से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में चार विकेट लिए। रोशन और शिवजी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम ने दो गेंद पहले 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से विवेक ने शानदार 40 रन बनाए, जबकि आयुष ने 27 और शिवजी ने 21 रन जोड़े। टारगेट स्पोर्ट्स की ओर से सूरज ने चार विकेट लिए, जबकि तनय और अंश ने एक-एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच विशाल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed