{"_id":"8f21e99281d2ab4aac32d2cccb482114","slug":"young-men-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया विकास खंड अंतर्गत नेवाजगंज गांव में युवकों की टोली ने सफाई अभियान
विज्ञापन
चलाया। इस गांव में कई माह से सफाई नहीं हो रही थी। अधिकारियों से शिकायत
के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बाद में गांव के युवकों ने स्वयं सफाई के लिए आगे आए। ग्रामीणों की माने तो गांव में साफ सफाई के लिए तीन सफाईकर्मी तैैनात हैं। बावजूद इसके गांव में सफाई नहीं हो रही है।
गांव में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार इसके लिए शिकायत की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में गांव के राजन मोदनवाल की मौजूदगी में सभा कर निर्णय लिया गया कि ग्रामीण स्वयं सफाई करेंगे।
गुरुवार की सुबह एक दर्जन युवकों की टोली ने फावड़ा, झाडू आदि लेकर सड़क पर उतरी। ग्रामीणों ने गांव में घूम घूम कर नालियों और गलियों की सफाई की।
उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर के आस पास की स्वयं साफ सफाई का आह्वान किया। अभियान में राजन मोदनवाल,अंबुज मोदनवाल, सचिन मौर्या, धर्मेन्द्र, चुलबुल, सूरज विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, चंदन आदि शामिल रहे।