फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man returning from farm shot by miscreants, condition critical

Chandauli News: खेत से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 24 Jul 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from farm shot by miscreants, condition critical
चंदौली। सदर कोतवाली के झांसी गांव में एक वर्ष पूर्व के विवाद में मंगलवार को बदमाशों ने खेत से लौट रहे युवक श्यामसुंदर पाल को गोली मार दी। गोली युवक की आंत और लीवर के बीच में फंस गई है। गंभीर हालत में उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। झांसी गांव निवासी श्यामसुंदर पाल (19) अपने खेत की तरफ गया था। उसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचे से से उसपर फायर कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पहुंचे एएसपी विनय कुमार सिंह और कोतवाल सदर गगन राज सिंह ने मौके घटना के प्रति जानकारी हासिल की। घायल को वाराणसी के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली युवक की आंत और लिवर के बीच में फंसी है। चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। युवक के पिता वीरेंद्र पाल ने गांव के ही तीन युवकों प्रदुम पासवान, जितेंद्र पासवान और कन्हैया पासवान के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि झांसी गांव में श्यामसुंदर पाल को बाइक सवार लोगों ने गोली मारी है। जिसका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed