{"_id":"69131ee1c28762ae4804dd8d","slug":"young-man-killed-by-hitting-him-with-brick-mother-devastated-to-see-her-son-dead-body-in-chandauli-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ईंट से कूचकर युवक की हत्या, खून से लथपथ बेटे का शव देख बदहवास हुई मां; एक दिन पहले से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ईंट से कूचकर युवक की हत्या, खून से लथपथ बेटे का शव देख बदहवास हुई मां; एक दिन पहले से था लापता
Tue, 11 Nov 2025 05:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:02 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले के परोरवा में युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को खून से लथपथ उसका शव मिला तो मौके पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन व मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार भारती (18) पुत्र रामकरण निवासी परोरवा के रूप में हुई है। उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जबकि पास में खून सनी ईंट पड़ी थी। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, राजकुमार सोमवार शाम करीब चार बजे से घर से लापता था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर देखा तो सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद खून से लथपथ बेटे का शव देखकर मां बदहवास हो गई। राजकुमार तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: गंगा में डूबे हिमांशु का शव तीन दिन बाद मिला, दो की तलाश जारी; नहाते समय हुआ था हादसा
विज्ञापन
पिता रामकरण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से मां रीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि युवक की सिर कूंचकर हत्या हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।