फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man and woman died during the journey

Chandauli News: यात्रा के दौरान युवक और महिला की मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young man and woman died during the journey
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर युवक और महिला की मौत हो गई। दोनों मृतक बिहार के निवासी हैं। रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई। वहीं ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के कुदरा थाना के मोहनपुर गांव निवासी अंगद (27) पुत्र बब्बन पंजाब में धान की कटाई करने गया था। धान की कटाई के बाद वह वापस लौटा था। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मंगलवार की सुबह पिता पुत्र पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर कुदरा के लिए चले थे। अभी वे आउटर पर पहुंचे थे कि दरवाजे पर खड़ा अंगद नीचे गिर पड़ा और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह बिहार राज्य के मुंगेर जिला के खदीया तारापुर निवासी अरुणा देवी (45) अपने परिवार के साथ हरियाणा से गांव जा रही थी। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर शव को उतारा गया और जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान महिला और युवक की मौत हुई है। दोनों क शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed