फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   X-ray in CHC is not happening due to lack of electricity

बिजली न रहने पर नहीं हो रहा सीएचसी में एक्सरे 18-19-57

Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
X-ray in CHC is not happening due to lack of electricity
धानापुर। स्थानीय सीएचसी में सुविधाओं का अभाव होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। कम मरीजों के होने पर अस्पताल में जनरेटर चलाकर एक्सरे भी नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को भी कस्बा निवासी एक मरीज के पहुंचने पर बिजली न रहने के कारण एक्सरे नहीं किया गया। इससे मरीजों व उनके परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हरिचरन गोंड़ इलाज कराने हास्पिटल पहुंचे थे। उस समय ड्यूटी पर तैनात डा. अमरनाथ सिंह ने उन्हें एक्सरे कराने के लिए लिखा। एक्सरे कक्ष पहुंचने पर हरिचरन को ताला बंद मिला। चिकित्सा अधीक्षक जेपी गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक्सरे कराया जा रहा है। कुछ देर बाद एक्सरे करने वाला पहुंचा तो उसने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण एक्सरे नहीं हो सकता है। जनरेटर के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि कोई एमर्जेंसी या पांच से छह मरीजों के इकट्ठा होने पर ही एक्सरे किया जाता है। इससे मरीजों को एक्सरे कराने में दिक्कत हो रही है। समस्या की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed