{"_id":"6af760d4565a4aacc008a70f","slug":"800-students-made-aware-of-traffic-rules-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157640-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यातायात नियमों के प्रति 800 विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यातायात नियमों के प्रति 800 विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन
हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। यातायात माह के तहत शुक्रवार को धानापुर और सैयदराजा क्षेत्र के दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें करीब 800 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने धानापुर स्थित एक इंटर कॉलेज और यातायात निरीक्षक-द्वितीय सुरेंद्र यादव ने नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई। साथ ही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और सात दिन तक अस्पताल में मुफ्त उपचार की जानकारी दी गई। राहवीर योजना के बारे में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को कानूनी और वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है। उनसे अनावश्यक पूछताछ भी नहीं की जाती है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की सलाह भी दी गई।