फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrestling worth Rs 21 thousand ended in a tie

Chandauli News: बराबरी पर छूटी 21 हजार की इनामी कुश्ती

Fri, 22 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wrestling worth Rs 21 thousand ended in a tie
चकिया। तीन दिवसीय भगवान श्री कृष्ण की बरही बाबा बनवारी दास व लतीफशाह मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को मां काली मंदिर परिसर स्थित अखाड़े में दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें कई नामी गिरामी अखाड़े के पहलवानों ने अपना दम दिखाया। सर्वाधिक 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कुश्ती कला भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, इसके जरिए व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सबल होने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के अखाड़े की कुश्ती आधुनिक गद्दों पर सिमट गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती कला के प्रति रुचि कम हो गई है। इस कला को बनाए रखने की जरूरत है। कुश्ती प्रतियोगिता में सरसा के शुभम ने मेरठ के शुभम व सरसा के संदीप ने रोहतक (हरियाणा) के बादल को पटकनी देते हुए दस हजार इनाम की कुश्ती में बाजी मारी।
विज्ञापन

वही पांच हजार की कुश्ती डांडी के प्रमोद ने मेरठ के रिजवान , सिकंदरपुर के उदय ने बीएलडब्लू के संदीप को पटकनी दी। चकिया के सतपाल व बेलवानी के राहुल पर सर्वाधिक 21 हजार रुपये पुरस्कार आयोजित मंडल ने रखा। लेकिन कोई पहलवान हाथ मिलाने दोनों पहलवानों के पास नहीं पहुंचा। दोनों पहलवानों को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। इन कुश्तियों के अलावा मुगलसराय के सदानंद व बीएलडब्लू के अजय, सरसा के इम्तियाज व मेहनाजपुर के शुभम, इसहुल के चत्रधारी व हरियाड़ा के सोनू के बीच कुश्ती बराबरी पर रही जो दर्शकों के लिए रोचक रहा। प्रतियोगिता में कई कुश्ती बराबरी पर छूट गई। इस मौके पर दंगल समिति के राम दुलारे गोंड, आलोक जायसवाल, सुजीत जायसवाल, प्रसन्न गुप्ता, संदीप गुप्ता, राममूरत कुशवाहा ने विधायक कैलाश आचार्य दंगल समिति के संरक्षक बेचन प्रसाद साहू, रेफरी शमीम खान, फूलचंद पाल, यूपी पुलिस में कार्यरत पहलवान बलवंत यादव, विधायक प्रतिनिधि केशव मूर्ति पटेल, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, डा कुंदन गोड, सभासद रवि गुप्ता्र विजय विश्वकर्मा, केसरी नंदन, शाहिद तमाम अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन रामसेवक यादव और बेचन प्रसाद साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed