फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worshiped Mata Brahmacharini and wished

Shardiya Navratri 2020: माता ब्रह्मचारिणी की पूजा कर अभिष्ट की कामना की

Sun, 18 Oct 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Mata Brahmacharini and wished
पीडीडीयू नगर के प्राचीलन काली माता मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। देवी मंदिरों पर माता के जयकारे गूंजते रहे। घरों में भी शकि.्त उपासकों ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना करते हएु अभिष्ट की कामना की। शाम के वक्त देवी मंदिरों महलाओं ने भजन कीर्तन कर माता को प्रसन्न किया।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित मां काली मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैथापुर, पराहुपुर, परशुरामपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार, काली महाल, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, नई बस्ती स्थित देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही। वहीं रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी, लोको कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में स्थित देवी मंदिरों पर भी दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचे। कोरोना की वजह से भक्तों ने मास्क लगाकर मंदिर पर पहुंचे और पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते दिखे। भक्तों ने धूप, दीप, नैवेद्य माता को अर्पित किए और शृंगार वस्तुओं से माता का शृगार किया। इसके बाद माता के छवि की भव्य आरती उतारी और कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। यही नहीं शाम के वक्त भी महिलाएं देवी मंदिरों पर पहुंची और माता के नाम की ज्योति जलाई। महिलाओं ने ढोल, झांझ, हारमोनियम पर माता के भजन सुनाए। घरों में भी माता के दूसरे स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और जयकारे लगाए। भक्तों ने दुर्गा सप्तशति, दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा का पाठ किया। नगर से सटे नियामताबाद, बबुरी, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़, सैयदराजा, चहनियां, कमालपु, धानापुर, धीना सहित जिले के अन्य मंदिरों पर भी सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed