फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work stopped after boring under Har Ghar Jal Nal Yojana

Chandauli News: हर घर जल नल योजना के तहत बोरिंग के बाद काम बंद

Tue, 25 Nov 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Work stopped after boring under Har Ghar Jal Nal Yojana
इलिया के ढोढनपुर में लगा बोर्ड। स्रोत:-जागरूक पाठक
इलिया। क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में हर घर नल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पानी टंकी के लिए भूमि का चिह्नांकन किया गया। वहीं बोरिंग भी कर ली गई लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया। पांच वर्ष बाद भी कार्य को पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। हर घर जल, जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत को शुद्ध जल देने के लिए भूमिका भूमि चिह्नित कर लिया गया। बाकायदा बोर्ड भी लगाकर 339.92 लाख लागत भी दिखा दिया गया है लेकिन अभी तक वह मात्र बोर्ड लगाकर ही कार्य का इतिश्री कर लिया गया है। इसके लिए आयन एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड कंपनी को ठेका भी दे दिया गया है। 25 अगस्त 2021 को इसकी कार्य की प्रारंभ तिथि भी डाल दी गई है लेकिन कार्य समाप्ति की कोई तिथि ही नहीं डाला गया है। इस ग्राम पंचायत की जनसंख्या 2690 है लेकिन यह योजना इस गांव में मात्र बोरिंग तक ही सीमित रह गई है। इस स्थिति में यहां पर यह मिशन कब पूरा होगा यह अभी भविष्य के गर्त में है। लोगों को घर तक पानी पहुंचाने के लिए अभी तक पाइप भी नहीं डाला गया है। जमीन चिह्नित कर बोरिंग किए हुए 4 वर्ष गुजर गए अभी तक मात्र बोर्ड लगाकर ही काम की इतिश्री कर लिया गया है। आयन एक्सचेंज कंपनी के प्रभारी डीसी चक्रवर्ती ने बताया कि धन की कमी के चलते कार्य में विलंब हो रहा है। धन स्वीकृत होते ही कार्य को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed