फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   womens of village helped administration admist of corona havoc

गांव की महिलाओं ने कोरोना वायरस की जंग में प्रशासन की मदद

Tue, 21 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
womens of village helped administration admist of corona havoc
चंदौली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से पहल जारी है। इसमें गांव की महिलाएं पीछे नहीं रहना चाह रही है। मंगलवार को गांव की महिलाओं का समूह आगे आकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को मास्क सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने महामारी अधिनियम-1897 के तहत सूबे में सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जनपद की भारी आबादी के सापेक्ष उन्हें मास्क मुहैया कराने की कड़ी में डीएम नवनीत सिंह चहल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने आजीविका मिशन की महिलाओं के उत्थान व समाज की मुख्य धारा में जोड़ते हुए इनसे 48 हजार मास्क तैयार कराया, जिसका मंगलवार को वितरण किया गया। डीएम ने डीपीआरओ को तीन हजार, जिला पूर्ति अधिकारी को 900, जिला कार्यक्रम अधिकारी को 3000 मास्क प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व इमिलिया प्रधान प्रभाष सिंह अनुज को 3100 प्रदान किया, ताकि जनपद के प्रधानों व ग्रामीण जनता में उसका वितरण किया जा सके। डीएम ने कुल 10 हजार मास्क अफसरों व प्रधान संघ के अध्यक्ष के बीच बांटा गया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में असहायों की मदद करें और उन्हें सोशल डिस्टेंश के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित व जागरूक करें। बताया कि अब तक 62 हजार मास्क वितरित किया जा चुका है। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, शशिकांत सिंह, विनीत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed