{"_id":"6ac010ff8b6f21bb5105336d","slug":"women-will-observe-a-waterless-fast-for-the-long-life-of-their-children-chandauli-news-c-20-1-vns1053-1566440-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रहेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रहेंगी महिलाएं
विज्ञापन
जीउतपुत्रिका के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में फलों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : udhampur news
पीडीडीयू नगर। संतान की दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका का व्रत शनिवार को होगा। हालांकि तिथियों में अंतर के कारण कुछ स्थानों पर रविवार को भी महिलाएं व्रत रखेंगी। शुक्रवार को महिलाओं ने मड़वे की रोटी, हलवा, सतपुतिया की सब्जी का सेवन किया। शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रख कर संतान की दीर्घायु के लिए पूजा करेंगी।
आश्विन मास की अष्टमी तिथि को निराजल व्रत रख कर महिलाएं पूजा अर्चना करती हैं। नगर के चतुर्भुजपुर निवासी पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि इस वर्ष शनिवार को व्रत किया जाएगा। हालांकि कथा के अनुसार सप्तमी रहित अष्टमी को व्रत करना चाहिए। शनिवार को सप्तमी के बाद सुबह 9:54 पर अष्टमी लग रही है। इस वजह से व्रत रविवार को किया जाना चाहिए।
वहीं ऋषिकेष पंचांग के अनुसार प्रदोष काल में अष्टमी रहने पर जिमूतवाहन का पूजा किया जा सकता है। नवमी तिथि की हानि है। ऐसे में शनिवार को ही व्रत होगा। शनिवार को व्रत करने वाले रविवार की सुबह 7:25 बजे के बाद पारण करेंगे।
विज्ञापन
वहीं रविवार को व्रत करने वाले सोमवार की सुबह 5:05 बजे तक पारण करेंगी। इसके पूर्व शुक्रवार को बाजार में जिउतिया का धागा, पूजन सामग्री की खरीदारी हुई। शनिवार को नगर के आरपीएफ कॉलोनी, मान सरोवर तालाब मानसनगर, राम मंदिर तालाब आदि पर महिलाएं पहुंच कर पूजा अर्चना करेंगी।
इनसेट-
दो करोड़ रुपये के फलों की बिक्री का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-19, 20 और 21
पीडीडीयू नगर। संतान की दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को महिलाएं तैयारी में लगी रहीं। बाजारों में फलों की दुकानें सज गईं। त्योहार को देखते हुए फलों के दाम भी 20 से 30 रुपये महंगे हो गए। महिलाओं ने पूजन सामग्री भी खरीदी। व्यापारियों ने करीब दो करोड़ के फलों की बिक्री का दावा किया है।
बाजार में धागे से बने जिउतिया के साथ ही आभूषणों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। त्योहार को देखते हुए नगर के नई सट्टी में फलों की दुकानें सजी रहीं। दुकानों पर अन्नास 60, सेब, अमरूद, गन्ना, मोसम्मी, केला, नाशपाति आदि की ब्रिकी होती रही। सामान्य दिनों के मुकाबले फल बीस से तीस रुपये महंगे बिके। सेब 100 से 150 रुपये प्रति किलो तो अमरूद 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। वहीं केला 60 रुपये दर्जन बिका। नाशपाती 100 रुपये प्रति किलो तो गन्न 40 जोड़ी और मोसम्मी 50 रुपये प्रति किलो बिकी। इस संंबंध में फल सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरायन सोनकर ने बताया कि जिले में लगभग दो करोड़ के फलों की बिक्री हुई है।

जीउतपुत्रिका के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में फलों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : udhampur news