फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rishu Prajapati and Khushi Singh triumph in the walk race.

Chandauli News: वॉक रेस में रिशु प्रजापति और खुशी सिंह ने मारी बाजी

Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rishu Prajapati and Khushi Singh triumph in the walk race.
पीडीडीयू नगर। गांधी जयंती पर शुक्रवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी चंदौली धर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुरुष वर्ग में 51 और महिला वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में रिशु प्रजापति ने प्रथम, सनी कुमार ने द्वितीय, जितेंद्र प्रजापति ने तृतीय, बृजेश यादव ने चतुर्थ, अमित यादव ने पांचवां और अभिजीत यादव ने छठा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में खुशी सिंह प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय, अनुष्का कुमारी तृतीय, आकांक्षा चतुर्थ, काजल कुमारी पांचवें और खुशबू छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उपक्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला खेल कार्यालय के कमलेश कुमार सहित प्रशिक्षक, प्रशिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed