{"_id":"6ac0123aba457a436a018765","slug":"message-of-cleanliness-and-freedom-from-addiction-conveyed-during-the-morning-procession-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155573-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रभात फेरी में स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रभात फेरी में स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गांधी जयंती पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीडीडीयू नगर के राधा कृष्ण महाविद्यालय अलीनगर में छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता, नशामुक्ति और गांधीजी के विचारों का संदेश दिया। वहीं सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज और चंदौली में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल अधिकारों तथा निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
राधा कृष्ण महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर से चकिया तिराहे तक प्रभात फेरी निकाली। बाद में हुई गोष्ठी में पैनल अधिवक्ताओं ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, महिला सुरक्षा, बाल अपराध, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।
सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में निकिता गौड़ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को असुरक्षित स्पर्श या किसी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तत्काल माता-पिता, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
चंदौली में जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। सचिव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों ने नगर भ्रमण कर गांधी-शास्त्री के विचारों और विधिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, दिनेश कुमार, बैजनाथ यादव, अंजू परवीन, संजय मंडल, अखिलेश कुमार, अमित सिंह, हरेराम गौतम, अनिल कुमार सिंह, अवध बिहारी सिंह और पैनल अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।