फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A pledge to make truth, non-violence, and cleanliness a part of life.

Chandauli News: सत्य-अहिंसा और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A pledge to make truth, non-violence, and cleanliness a part of life.
पीडीडीयू नगर। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जगह-जगह लोगों ने राष्ट्रपिता की मूर्ति और तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं, शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बापू के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता गुड्डू, महेंद्र पटेल, मनोज जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, देविका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद विकास खंड के गंगेहरा गांव में साहू समाज की ओर से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मनीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता, महेश गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अकील अहमद बाबू, बृजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, राधेश्याम पासवान, ऋषि दयाल, तारिक अब्बास, प्रभुनारायण तिवारी रिंकू आदि रहे। मानस नगर स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, राणा प्रताप, तेजबली यादव आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा धपरी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव गुरुजी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, रघुबर लाल श्रीवास्तव आदि रह।

इनसेट-
जन्मस्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने दिया किया उपवास
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को सेंटर कॉलोनी स्थित उनकी जन्मस्थली के विकास की मांग को लेकर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने धरना और उपवास किया। धरने का समापन कायस्थ महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सदस्यों को जूस पिलाकर कराया। इस मौके पर न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता, शंकर चौहान, पवन शर्मा, संतोष पाठक, अभिषेक नारायण, सुजीत गुप्ता, ओम प्रकाश रजक आदि रहे।

इनसेट-
डीएम ने गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एडीएम वित्त राजस्व राजेश कुमार, न्यायायिक रतन वर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

इनसेट-
डीआरएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
पीडीडीयू नगर। महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छ भारत दिवस पर शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पूर्व बाकले जिमखाना प्रांगण में डीआरएम उदय सिंह मीना ने रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रेलकर्मियों ने महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने, हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने और न खुद गंदगी करने, न किसी और को करने देने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीआरएम कुलदीप, सूरज कुमार, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) उत्कर्ष कुमार, कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीपीओ नीरज कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed