फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women's agitation

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 18 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women's agitation
विधवा, विकलांग व समाजवादी पेंशन योजना में गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर माधोपुर की महिलाओं ने सोमवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एडीएम शिवशंकर द्वारा पांच दिन के अंदर कर्रवाई करने का आश्वासन देने पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं शांत हुई।


इस मौके पर माधोपुर की महिलाओं का कहना था कि पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच भी की पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कर्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पात्र गरीब पेंशन योजना का लाभ लेने से         वंचित   हैं।
इस दौरान महिलाएं जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने की जिद पर अड़ी हुई थी, जिसे देखते हुए एडीएम ने कहा कि पांच दिनों के अंदर इस  समस्या का निदान हो जाएगा। साथ ही पेंशन योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जांच कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। इस अवसर पर वंदना सिंह, पूनम, नीलम आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed