{"_id":"6849d19de171bdfcf9008b04","slug":"women-protested-against-the-team-that-went-to-build-the-park-chandauli-news-c-189-1-svns1013-132244-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पार्क के निर्माण के लिए गई टीम का महिलाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पार्क के निर्माण के लिए गई टीम का महिलाओं ने किया विरोध
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शाहकुटी में चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण के लिए जमीन का विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पार्क के निर्माण के लिए मौके पहुंची ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं ने जमीन पर मालिकाना हक का दावा किया। उधर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन ने बताया कि जहां पार्क का निर्माण होना है, वह जमीन नगर पालिका की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि विवाद का निपटारा कराकर जल्दी ही पार्क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
कुछ वर्ष पहले नगर पालिका के प्रभारी ईओ के रूप में तैनात रहे एसडीएम विकास धर दूबे ने शाहकुटी में प्लाटिंग की गई बाउंड्रीवाॅल को सरकारी भूमि पर किया गया निर्माण बताते हुए गिरवा दिया था। उस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उसे उनकी नंबर की जमीन होने का दावा किया था। इसके बाद मामला काफी दिनों तक ठंडे बस्ते में रहा। अब एक बार फिर जमीन का विवाद तूल पकड़ने लगा है। वहां चिल्ड्रेन पार्क बनाए जाने की योजना है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 13 बिस्वा जमीन पर चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाना है। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सौंपी गई है। मंगलवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग टीम मौके पर पहुंची। यहां टीम के पहुंचते ही क्षेत्र की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने अधिकारियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को किसी प्रकार समझाकर शांत कराया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अनिरुद्ध यादव ने बताया कि चिल्ड्रेन पार्क के लिए कार्य शुरू कराने गए तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया।लोगों का दावा था कि यह उनकी निजी भूमि है। उन्होंने बताया कि भूमि नगर पालिका की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। जल्दी ही विवाद का निपटारा कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।