फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women employees took charge of the reservation office of Pt.D.U. Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन के आरक्षण कार्यालय की महिला कर्मियों ने संभाली कमान

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women employees took charge of the reservation office of Pt.D.U. Junction
पीडीडीयू नगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के हित की बात हुई। जगह-जगह महिलाओं को सम्मानित किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर महिला कर्मचारियों ने आरक्षण कार्यालय की कमान संभाली। आरक्षण कार्यालय में पूछताछ, आरक्षित टिकट देने के साथ ही अन्य सारे कार्य महिला कर्मचारियों ने किए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला रेल कर्मचारियों ने अपने कार्यों काे कुशलतापूर्वक किया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन प्लांट डिपो शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसके शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं, आत्मनिर्भर हैं। महिलाओं ने चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता प्रदर्शित की है। यूनियन की केंद्रीय पदाधिकारी किरण कुमार ने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ कर नेतृत्व करें और समाज के विकास में अपना सहयोग करें। इस मौके पर चंद्रिका यादव, मृत्युंजय कुमार, मधु चौधरी, लक्ष्मी सिंह, संयोगिता सिंह, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी आदि रहे। संचालन मधु चौधरी ने किया। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से पीडीडीयू पोस्ट पर आयोजित समारोह में महिला जवानों, रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप रावत ने कहा कि समाज में महिला और पुरुष बराबरी पर हैं। कई मायने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। वेदों में महिलाओं को सम्मान दिया गया है। हम सभी को महिलाओं को साथ लेकर चलना होगा। तभी समाज का भला हो सकता है।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के विकास पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज रानी मनीष गहरवार ने केक काटा और पौधों का वितरण किया। सुशील तिवारी, मनोज कुमार और फिरोज अहमद ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चकिया क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा के नेतृत्व में महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अंशुल सिंह, विजयलक्ष्मी, सुष्मिता, डाॅ. एसएन सिंह, डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता, आनंद मिश्रा, शिवनारायण आदि मौजूद रहे।सकलडीहा क्षेत्र में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जुलूस निकाला। जुलूस सघन तिराहे से पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान एपवा की जिला उपाध्यक्ष श्याम देई सहित कई और लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गुड्डी चौहान, गायत्री देवी, मुन्नीलाल, तूफानी गोंड, हरिशंकर विश्वकर्मा, शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed