फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women came out in the veil to form the government of the village

गांव की सरकार बनाने को घूंघट में निकलीं महिलाएं

Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women came out in the veil to form the government of the village
शिकारगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव की सरकार बनाने के लिए घूंघट में निकलीं महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। चिलचिलाती धूप में कतार लगाकर घंटों अपनी बारी आने के इंतजार में खड़ी रहीं।सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मतदाताओं की कतार बूथों पर लगने लगी। इनमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। स्थानीय विकास खंड के तिलौरी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र तथा शिकारगंज प्राथमिक विद्यालय स्थित केंद्र व सिकंदरपुर मतदान केन्द्र पर घूंघट में महिलाएं अपने घर के बुजुर्ग महिलाओं के साथ पहुंची थीं। मतदान के दौरान महिलाओं ने गांव के विकास को प्राथमिकता बता कर मतदान करने की बात कही। मतदान करने पहुंचीं सावित्री देवी ने कहा कि अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगी, जो गांव के विकास पर ध्यान दें। गांव की सरस्वती देवी ने कहा कि गांव की खुशहाली के साथ विकास पर ध्यान देने वाले प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। संगीता देवी का कहना था कि गांव की समस्याएं दूर करना तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता देंगी। नूरजहां का कहना था सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनका क्रियान्वयन गांव में ठीक से हो। मतदान में उसको प्राथमिकता देंगी। प्रेमलता ने कहा कि गांव के विकास में प्रधान की भूमिका अहम होती है। महिलाओं की तादाद पोलिंग बूथों पर उत्साह के साथ देखी गई। गांव का मुखिया चुनने के लिए मतदान के दौरान महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed