फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman's death from the wall

दीवार से दबकर महिला की मौत

Wed, 10 Aug 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
woman's death from the wall
अमांव गांव में गिरा कच्चा घर।
थाना क्षेत्र के अमाव गांव में मंगलवार की सुबह बरसात के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसमें दब कर वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी अंता देवी (62) पत्नी रूपचंद अपने कच्चे रिहायशी मकान के बरामदे में बैठी थी। लगातार हो रही बारिश की वजह से दीवार गिली हो गई थी और सुबह नौ बजे दीवार गिर पड़ी।
विज्ञापन

इससे अंता दीवार के नीचे दब गई। यह देख आस पास के लोग मौके परपहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने गंभीररूप से जख्मी महिला को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे चकिया संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे चकिया ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार भोजापुर में सोमवार की देर रात  रामाश्रम राम व सकलडीहा कस्बा में सूरज शर्मा का रिहायसी कच्चा मकान भरभरा  कर गिर गया। जिसमें हजारों का सामान सहित खाद्यान मिटटी में दबकर बर्बाद    हो  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed