फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman abandoned newborn baby in toilet of Chandauli district hospital

चंदौली जिला अस्पताल: शौचालय में नवजात को छोड़ भागी महिला, रोने की आवाज सुनकर स्टाफ ने बचाई जान

Wed, 24 Sep 2025 08:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिला अस्पताल के शौचालय में एक महिला नवजात को छोड़ भाग गई। इस दौरान मासूम के रोने की आवाज सुनकर स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
woman abandoned newborn baby in toilet of Chandauli district hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

चंदौली जिला अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने प्रसव के बाद अपने नवजात शिशु को शौचालय में छोड़ दिया और फरार हो गई। दोपहर के समय शौचालय से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो अंदर नवजात बच्चा मिला। स्टाफ ने तत्काल बच्चे को बाहर निकालकर चिकित्सकों को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए नवजात को एनआईयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया, जहां उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा फिलहाल स्वस्थ है और उसे सुरक्षित रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; MSME For Bharat: ट्रंप टैरिफ को लेकर कॉन्क्लेव में गूंजी उद्यमियों की आवाज, अनुप्रिया पटेल बोलीं- सब्र रखें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना जिला अस्पताल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार महिला की तलाश में जुट गई है। साथ ही, मामले की जानकारी चाइल्ड केयर विभाग को भी भेज दी गई है ताकि आगे बच्चे की देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की त्वरित सतर्कता से नवजात की जान बच गई। वहीं, इस घटना ने अस्पताल आने-जाने वालों को झकझोर कर रख दिया है। लोग महिला के इस कृत्य की निंदा करते हुए कह रहे थे कि समाज में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता और कड़े कदम जरूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed