फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Within six months, water started leaking from the overhead tank.

Chandauli News: छह महीने में ही ओवरहेड टैंक से रिसने लगा पानी

Sun, 30 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Within six months, water started leaking from the overhead tank.
इलिया के बेन गांव में टंकी से झरने की तरह बह रहा पानी। संवाद
इलिया। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ पा रही। शहाबगंज ब्लॉक के बेन गांव में 20 लाख रुपये से बने ओवरहेड टैंक से छह महीने में ही पानी का रिसाव होने लगा है। इससे जहां जलापूर्ति बाधित हो रही है, वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज, संतोष, राजकुमार, सुग्रीव कुमार ने बताया कि टंकी से पानी रिसने की शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा कि टंकी की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। यदि समय रहते रिसाव की समस्या दूर नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, बेन-धरौली मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से कई घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। ओवरहेड टैंक बनाने वाली ऑयन कंपनी के डीसी चक्रवर्ती का कहना है कि टंकी में रिसाव होने की जानकारी है। जल्दी ही टंकी की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed