फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will protest for vending zone and vegetable market

Chandauli News: वंेडिंग जोन और सब्जी मंडी के लिए देंगे धरना

Fri, 11 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Will protest for vending zone and vegetable market
पीडीडीयू नगर में फल सब्जी व्यवसायी की बैठक में बोलते अध्यक्षनारायण सोनकर। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन की नई सट्टी में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें प्रशासन से नगर में वेंडिंग जोन और स्थायी सब्जी मंडी बनाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

साथ ही निर्णय लिया गया कि इसके लिए सब्जी व्यवसायी 18 सितंबर से धरना शुरू करेंगे।
जिलाध्यक्ष नरायन प्रसाद सोनकर ने कहा कि फल-सब्जी व्यवसायी पिछले 20 साल से वेंडिंग जोन और स्थायी मंडी बनाने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों और नगर पालिका के समक्ष मांग रखी जा रही है, लेकिन केवल आश्वासन मिलता रहा है। फल-सब्जी व्यवसायियों को आज तक सुरक्षित स्थान नहीं मिल सका। अधिकतर व्यवसायी नगर पालिका में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसलिए 18 सितंबर से धरना शुरू किया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, बृजमोहन प्रसाद सोनकर, बिल्लू सरदार, मनोज जायसवाल, राजकुमार सोनकर, शीला देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed