फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife prevented husband from entering the house due to corona

मुंबई से आए पति को पत्नी ने घर में प्रवेश करने से रोका, नहीं माना तो ग्राम प्रधान को सूचना देकर बुलवाई पुलिस

Mon, 18 May 2020 06:02 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 18 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Wife prevented husband from entering the house due to corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
परदेश से लौटने वालों को लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन सतर्क है बल्कि उनके घर की महिलाएं भी काफी सजग हैं। सोमवार को चंदौली जिले के बरहनी ग्रामसभा के परसियां गांव में मुबंई से लौटे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने घर में प्रवेश करने से रोक दिया। युवक नहीं माना तो पत्नी ने सूचना दी तो ग्राम प्रधान पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी समझाने पर युवक क्वारंटीन सेंटर में रहने को राजी हुआ।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के कारण कई श्रमिक दूसरे प्रांतो में फंस गए थे। बाद में लॉकडाउन में थोड़ी छूट दिए जाने के बाद लोगों का घरों की ओर लौटने का सिलसिला जारी है। मुबंई से पैदल व मालवाहक से सोमवार को एक व्यक्ति बरहनी ग्रामसभा के परसिया गांव निवासी स्थित अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


अभी वह घर में घुस ही रहा था कि उसकी पत्नी ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। पत्नी की यह बात सुनकर उसे थोड़ी नाराजगी हुई। जिसपर पत्नी ने उससे कहा कि 14 दिनों तक क्वारंटीन सेंटर रहने के बाद ही उसे घर में प्रेवश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह नहीं माना तो पत्नी ने ग्राम प्रधान को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद ग्राम प्रधान पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उसे सममझाए जाने पर वह गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए अस्थाई क्वारंटीन सेंटर में रहने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed