{"_id":"677c28012ed0f5b7f80291ec","slug":"when-the-sun-came-out-in-the-afternoon-the-temperature-increased-by-three-degrees-celsius-chandauli-news-c-189-1-svns1011-125567-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दोपहर में धूप निकली तो तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दोपहर में धूप निकली तो तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शीतलहर के बीच दो दिन तक घना कोहरा छाने के बाद सोमवार की दोपहर में धूप निकलने से तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया।
अधिकतम तापमान 16 से बढ़कर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे भीषण ठंड से बेहाल जनजीवन ने कुछ राहत महसूस की। हालांकि शाम होते ही फिर से लोग अलाव से चिपकने के साथ रजाई में दुबक गए।
नए साल की शुरूआत से ठंड के तेवर कड़े हो गए थे। कोहरा छाने के साथ पछुआ हवा चलने से जनजीवन कांपने लगा। पिछले दो दिनों से तो घने कोहरे के कारण धूप ही नहीं निकली। सोमवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर में करीब एक बजे के धूप निकली तो ठंड का प्रभाव कुछ कम हुआ। वहीं, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी रही।
हालांकि सूर्यास्त के बाद ठंड से फिर लोग कांपने लगे और रात में कोहरा छाने लगा था। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी ठंड के साथ कोहरा का प्रकोप जारी रहेगा। 12 जनवरी को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने सड़क पर जलाया गैस चूल्हा : भीषण ठंड के बावजूद कागज पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं। इससे राहगीर और बेसहारा लोगों के अलावा छोटे व्यवसायी भी परेशान हैं। बबुरी बाजार में जब कोई अलावा नहीं दिखा तो दुकानदारों ने ठंड से राहत पाने के लिए गैस चूल्हा सड़क पर लाकर जलाया।