फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   groom leaving in chandauli bride married another girl got worse food delayed know matter

UP : दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा, दूसरी लड़की से किया निकाह, खाना में देरी होने पर बिगड़ गई बात; जानें मामला

Thu, 26 Dec 2024 07:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 07:27 AM IST
सार

Chandauli News : दुल्हन को शादी के जोड़े में छोड़कर दूसरी लड़की से निकाह पढ़ने का मामला जिले में काफी चर्चा का विषय बना रहा। संभ्रांत लोग समझाते रहे लेकिन बराती शांत नहीं हुए। लड़की पक्ष के लोगों औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
groom leaving in chandauli bride married another girl got worse food delayed know matter
शादी के जोड़े में इंतजार करती रह गई दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में बरातियों को खाना खिलाने में देरी होने पर दूल्हा और उसके रिश्तेदार नाराज हो गए। दूल्हा रात में निकाह से पहले ही फरार हो गया और दुल्हन शादी के जोड़े में उसका इंतजार करती रह गई।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि दूल्हे ने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। लड़की और उनके परिजनों ने बुधवार को एसपी आदित्य लांग्हे से मामले की शिकायत की।
सात महीना पहले हमीदपुर गांव के युवक मेहताब की गांव की ही युवती से शादी तय हुई थी। 

22 दिसंबर को 22 दिसंबर को दोपहर में दुल्हन के घर धूमधाम से बरात पहुंची। मिठाई खिलाकर बरातियों का स्वागत किया गया। खाना के दौरान एक बराती ने देरी से रोटी मिलने पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसके बाद बराती नाराज हो गए। संभ्रांत लोग समझाते रहे लेकिन बराती शांत नहीं हुए।
विज्ञापन


इसके बाद बरात लौट गई। इसके बाद लड़के का निकाह उसी के एक रिश्तेदार की लड़की से करा दिया गया। लड़की पक्ष के लोगों औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। दुल्हन ने एसपी से कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed