फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wheat procurement will take place at 69 centers across the district until June 15

Chandauli News: जिले के 69 केंद्रों पर 15 जून तक होगी गेहूं खरीद

Sat, 11 Apr 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will take place at 69 centers across the district until June 15
चंदौली। जिले में 69 केंद्रों पर गेहूं की खरीद 15 जून तक होगी। डीएम ने किसानों को सलाह दी है कि वे क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने से पहले अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, ताकि उन्हें बिक्री में कोई असुविधा न हो और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने गेहूं खरीद के बारे में बताया कि इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 160 प्रति क्विंटल अधिक है। किसानों की सहूलियत को देखते हुए जिले में 69 गेहूं खरीद केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 21, पीसीयू के 14, यूपीएसएस के 5, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति का 1 केंद्र शामिल हैं। यदि किसानों की और क्रय केंद्र खोलने की मांग होगी तो उस पर तत्काल कार्यवाही कर प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। उधरए शुक्रवार को खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मंडी में संचालित गेहूं खरीद का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा गया। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए जनपद में पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हैं। शासन के निर्देश पर उचित दर विक्रेताओं से भी बोरे प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा गेहूं विक्रय से पूर्व किसी भी जनसुविधा केंद्र साइबर कैफे, मोबाइल फोन प के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल Fes.up.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण/ नवीनीकरण अवश्य करा लें। पंजीकरण के बाद किसानों का सत्यापन स्वतः ही पोर्टल पर सत्यापित प्रदर्शित हो जाएगा। यदि किसी कारणवश सत्यापन प्रदर्शित नहीं होता है और प्रपत्र में लंबित सत्यापन प्रदर्शित है तो इस स्थिति में किसान अपनी सत्यापित खतौनी, खसरा, आधार कार्ड एवं अपना पंजीयन प्रपत्र लेकर सीधे केंद्र पर जाएं। यहां उनका गेहूं कय केंद्र प्रभारी इन्हीं प्रपत्रों के आधार पर क्रय कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed