फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   welcomed the state president

Chandauli News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Mon, 18 Aug 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
welcomed the state president
पीडीडीयू नगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
चंदौली / पीडीडीयू नगर। राहुल गांधी के वोटर बचाओ रैली में शामिल होने बिहार के सासाराम जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जिले में स्वागत किया गया। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाए। वहीं फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान अजय राय ने कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान अजय राय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी ताकत को बनाए रखें। केंद्र प्रदेश सरकार दोनों इस समय पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, कमलेश ओझा, मधु राय, राजीव त्रिपाठी, राजेंद्र गौतम, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद उपस्थित रहे। इसके पूर्व पीडीडीयू नगर में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने अजय राय काली मंदिर पर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राय ने काली मंदिर में दर्शन पूजन भी किए। इस दौरान रामजी गुप्ता, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर, दयाराम पटेल, अंतिस पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, राधेश्याम यदुवंशी, दंगल यादव, मृत्युंजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed