फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl dies after being hit by a tractor.

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Mon, 21 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by a tractor.
मोहनिया। भभुआ के छावनी मोहल्ले में शनिवार की शाम नगर परिषद के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अमर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छावनी निवासी मुन्ना राईन की बेटी एलिजा स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान नगर परिषद के ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां से बच्ची को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना पाकर भभुआ एसडीएम अमित कुमार, साइबर डीएसपी नीतू सिंह और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत हुई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed