फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weightlifters displayed their prowess.

Chandauli News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 01 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Weightlifters displayed their prowess.
पड़ाव पर आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भार उठाती महिला ​खिलाड़ी। संवाद
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से 14 वर्ष तक के बालक-बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि मुगलसराय संजय पासवान रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाहक अजय तिवारी रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में आस्था यादव ने प्रथम, तमन्ना यादव ने द्वितीय और नंदिनी साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 48 किग्रा में मानसी यादव प्रथम और दिव्या कुमारी द्वितीय रहीं। 53 किग्रा में अक्षरा प्रथम और खुशी कुमारी द्वितीय रहीं। 58 किग्रा में शाहिबा खान प्रथम और गौरी द्वितीय रहीं। 71 किग्रा में रितिका यादव प्रथम और 71 किग्रा से अधिक भार वर्ग में लक्ष्मी दुबे प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 56 किग्रा में अंश यादव प्रथम, एहतेशाम रजा द्वितीय और आशीष पटेल तृतीय रहे। 40 किग्रा में यशस्वी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने स्वयं और परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के साथ प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट फिटनेस गतिविधि को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। उपक्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने कहा कि शारीरिक फिटनेस, तकनीक और रणनीति खेलों में एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ शरीर के साथ खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। समारोह में एथलेटिक्स प्रशिक्षक विश्राम पाल, खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक रामजन्म यादव, भारोत्तोलन प्रशिक्षक विनोद यादव और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed