फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Warning to continue dharna against liquor shop

Chandauli News: शराब की दुकान के विरोध में धरना जारी रखने की चेतावनी

Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Warning to continue dharna against liquor shop
पीडीडीयू नगर। नगर के कालीमहाल क्षेत्र में दो जगह शराब की दुकान के विरोध में धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने अधिकारियों पर उनकी मांगों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे, इसके लिए चाहे जितने दिन धरने पर बैठना पड़े।
विज्ञापन

नगर के कालीमहाल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव ने पहुंचकर धरना दे रही महिलाओं के पक्ष में आवाज बुलंद की। उन्होंने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अधिकारियों का रवैया काफी सुस्त है। अधिकारी शराब की दुकान हटाने के मसले पर उदासीन बने हुए हैं।उधर, कालीमहाल-शाहकुटी मार्ग पर भी महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। सभासद प्रतिनिधि आदर्श जायसवाल ने कहा कि यहां की दुकान को कहीं और खोले जाने की सूचना मिल रही है, लेकिन अभी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर आकर इस बात की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी विलंब करके लोगों का हौसला तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed