{"_id":"5e9af1688ebc3e77385993bb","slug":"walked-with-family-on-foot-from-nagpur-chandauli-news-vns5208569183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर से पैदल ही परिवार के साथ चल दिए बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के सर्विस रोड से पैदल बिहार की ओर जाते मजदूर
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
चंदौली। कोरोना वायसर को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से दूसरे चरण के लॉक डाउन होने के कारण वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक है। इसके वाबजूद भी लोग अपने घरों की ओर कूच कर रहे है, लेकिन सरकार की ओर से इसमें थोड़ी राहत मिलने पर लोगों की भीड़ वाहनों के साथ पैदल दिखाई दे रही है। यही नहीं घर पहुंचने के लिए लोगों को भूखे व प्यासे लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कुुछ इसी तरह का नजारा शनिवार केे मुख्यालय के सर्विस रोड पर देखने को मिला।
विज्ञापन
कोरोना वायरस का लोगों को भय है, लेकिन घरों को लोग अब भी सर्वाधिक सुरक्षित मान रहे हैं। इसके लिए पैदल चलने से परहेज नहीं कर रहे हैं। शनिवार को नागपुर से पैदल ही सुमेर अपने दो छोटे बच्चों व भाई के साथ अपने घर बिहार के लिए चल दिए। वहीं उनके चेहर पर कोरोना वायरस का भय तो है, लेकिन भूख व प्यास का भय भी सता रही है। इसके बावजूद भी घरों को जाने के लिए अपने कदम पीछे नहीं खींचना चाह रहे है। वहीं जिला प्रशासन व कुछ समाजसेवी जगह-जगह लोगों की मदद कर रहे है। इससे पैदल पलायन करने वालों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन लंबी दूरी तय करने में लोगों के हिम्मत छूट जा रही है। वहीं घरों पहुंचने के जज्बे के कारण उनके मनोबल में कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।