फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Viral fever patients increased due to changing weather, more than 400 are reaching hospital every day

Chandauli News: बदलते मौसम में बढ़े वायरल फीवर मरीज, रोज 400 से ज्यादा पहुंच रहे अस्पताल

Fri, 11 Apr 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased due to changing weather, more than 400 are reaching hospital every day
चंदौली। मौसम में बदलाव से इन दिनों पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले वायरल फीवर से पीड़ित के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पहले अस्पताल की ओपीडी में 200 मरीज पहुंच रहे थे और अब उनकी संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। डॉक्टर ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने और खूब पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1200 मरीज ओपीडी में इलाज करने के लिए पहुंचते हैं। एक सप्ताह से मौसम में परिवर्तन होने के कारण इन दिनों 400 से ज्यादा मरीज केवल वायरल फीवर से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ लोगों को आलस या उदासी महसूस हो सकती है। मौसम बदलने से शरीर का तापमान और आर्द्रता बदल सकती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इससे खांसी व वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इमरजेंसी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. संजय कुमार का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के बाद के कारण होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए। लोगों को संतुलित आहार लेना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। ताकि शरीर को आराम मिले और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए। ज्यादा परेशानी हो तो तत्काल पास के सरकारी चिकित्सालय में पहुंचकर चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed